Latest: Download Welcome Ranking of College | Colleges of India

Rank 1 Engineering College of India, 2015 - IIT, Kanpur

0 comments
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर 
Indian Institute of Technology, Kanpur
IIT+Kanpur

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर जिसकी स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी, भारत सरकार द्वारा स्थापित सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक है। इसकी स्थापना के पीछे उद्देश्य यह है कि प्रौद्योगिकी की सार्थक शिक्षा दी जा सके, उच्चस्तरीय मौलिक अनुसंधान कार्य संपादित किये जा सकें तथा छात्रों में प्रौद्योगिकी की नवीनतम विधाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित हो सके।
Indian Institute of Technology, Kanpur, established in 1959, is one of the premier institutions established by the Government of India. The aim of the Institute is to provide meaningful education, to conduct original research of the highest standard and to provide leadership in technological innovation.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर को इंडिया टुडे के बेस्ट कॉलेज सर्वे—2015 में रैंक 1 घो​षित किया गया है।
IIT, Kanpur selected as Rank 1 Engineering College in India in India Today's Best Colleges 2015 Survey.

यहां आप इस कॉलेज के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
You can find here full details of the college like, Campus area, No. of students, faculty details etc.


कॉलेज का आदर्श वाक्य Motto of the College : तमसो मा ज्योतिर्गमय।

छात्रों की संख्या No. of Students : 

  1. अंतरस्नातक छात्र Undergraduate Students : 3938
  2. स्नातक छात्र Graduate Students : 2540

कॉलेज परिसर College Campus : क्षेत्रफल Area - 1055 एकड 
परिसर में भवनों की संख्या  No. of Buildings in the Campus : 108
संकाय सदस्यों की संख्या No. of Faculty Members : 409

संकाय को प्राप्त राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार National & International Award received by Faculty :
 Padma Shri, Infosys Prize, Humboldt Research Award, Shanti Swarup Bhatnagar Award, TWAS Prize, National J.C. Bose Fellowship, Fulkerson Prize, Goedel Prize, National Academy of Sciences (NASc), Indian National Science Academy (INSA), Indian Academy of Science (FASc), Indian National Academy of Engineering (INAE), Swaranajayanti Fellowship.

आई आई टी कानपुर में शिक्षा-दीक्षा Education at IIT Kanpur :
भा.प्रौ.सं.कानपुर में दी जाने वाली शिक्षा समालोचनात्मक सोच पर आधारित है जिससे छात्रों में वैज्ञानिक मानसिकता का विकास होता है। इस प्रकार की शिक्षा से छात्रों में विज्ञान, अभियांत्रिकी, प्रबंधन एवं मानविकी विषयों का ज्ञान बढ़ाया जाता है जिस से वे संबंधित क्षेत्रों में मानवता को चुनौती देने वाली समस्याओं के समाधान के काबिल बनते हैं। पूरी दुनिया में अधिमान्य यहाँ के शिक्षण- स्तर ने छात्रों के कैरियर को रोमांचक ऊँचाइयाँ दी हैं और वे सर्वत्र सम्मान पाने योग्य बनते आये हैं। इसी शिक्षण के फलस्वरूप संस्थान के पूर्व छात्रों ने विविध क्षेत्रों में सफलता भी पाई है।
Education at IIT Kanpur empowers the students with a critical thinking led approach, scientific temperament and knowledge in science, engineering, management and humanities fields to solve problems that challenge humanity. The globally acclaimed education prepares the students for rewarding and exciting careers. The excellent education has enabled the alumni to succeed in diverse fields.

पूर्व-स्नातक शिक्षा Undergraduate Education
भा.प्रौ.सं.कानपुर में एक सहज पूर्व-स्नातक पाठ्यक्रम  लागू किया गया है जो अनम्य नहीं है जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का ज्ञान एक बृहत् ज्ञान भंडार की ओर अग्रसर करता है। यहाँ विद्यार्थी को अपने मूल विषय से हटकर 50% से अधिक ऐसे दूसरे पाठ्यक्रमों को चुनने की सुविधा देता है जिनमें 25% से अधिक पाठ्यक्रम मानविकी व प्रबंधन से संबंधित हैं।
इस प्रकार विद्यार्थी ऐसे ज्ञानार्जन हेतु स्वतंत्र रहता है जो की अनेकानेक विषयों में सहायक हो सकते है । भा.प्रौ.सं.कानपुर पूर्व-स्नातक उपाधि पाठ्यक्रम को वास्तव में छात्र के  उच्चतर ज्ञानार्जन की पहली सीढ़ी मानता है और तदनुसार विद्यार्थी को इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है कि वह जान सके कि उसका आगे लक्ष्य क्या है।   
अपने पूर्व-स्नातक शिक्षण में भा.प्रौ.सं.कानपुर ने विज्ञान की दो प्रचलित शाखाओं  भौतिकी, रसायन एवं गणित (PCM) तथा भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान (PCB) के मध्य तथाकथित अंतर को समाप्त कर दिया है। अभियांत्रिकी के छात्रों  के पाठ्यक्रम में  जैविक विज्ञान पाठ्यक्रमों के जोड़ने से यह संभव हुआ है। इन दोंनो पाठ्यक्रमों के बेहतर तालमेल से यह संभावना बढ़ी है कि  नये आविष्कारों एवं खोजों की  अगली ऐसी पायदान पर पहुँचा जा सके जिससे समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति कहीं अधिक सुगमता से हो सके।
IIT, Kanpur offers a liberal undergraduate education, where knowledge of science and technology is part of a broader knowledge platform. A student has the choice of opting for more than 50% of courses outside of the student's chosen department. Of these a student can opt for more than 25% of courses that are in fields such as management and humanities. 
The student is therefore free to develop a wide knowledge base encompassing many disciplines. IIT, Kanpur recognizes an undergraduate degree as the start of a student's higher education learning and encourages the student to explore so that the student can know what to do next. 
In its undergraduate education IIT, Kanpur has removed the artificial split between the two science streams of Physics, Chemistry & Mathematics (PCM) and Physics, Chemistry & Biology (PCB). This has been done by introducing life sciences courses for engineering students. This better meets the needs of society since greater interaction between the two streams is required to deliver the next generation of inventions and discoveries.

परा-स्नातक शिक्षा Postgraduate Education
भा.प्रौ.सं.कानपुर में शिक्षण के लिए आवश्यक  विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं तथा यहाँ सर्वोच्च स्तर के शोध किये जाते हैं ताकि कोई भी छात्र अपने विषय क्षेत्र में  विश्व के कुछ योग्यतम लोंगो से ज्ञान प्राप्त कर सकें तथा उनके साथ कार्य कर सकें।
भा.प्रौ.सं.कानपुर में पूरे वर्ष सम्मेलनों एवं संगोष्ठियों का आयोजन होता रहता है जिनमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों के कारण संस्थान में अनुसंधान के लिए एक जीवन्त वातावरण बना रहता है।
भा.प्रौ.सं.कानपुर में विभिन्न विषय-क्षेत्रों में पारस्परिक संपर्क निरन्तर बना रहता है क्योंकि ज्ञान की खोज को विषय विशेष की सीमाओं में नहीं बाँधा जा सकता। इसीलिए संस्थान के छात्रावासों में अधिकांश विषयों के छात्र एक साथ रहते हैं।
भा.प्रौ.सं.कानपुर में शिक्षण सहायक (TA) को  विश्व के कुछ श्रेष्ठतम छात्रों को पढ़ाने का सुअवसर मिलता है जिससे स्वयं शोधकर्ता को अपने विकास में मदद मिलती है।
भा.प्रौ.सं.कानपुर के परास्नातक पाठ्यक्रम  जिसमें विज्ञान, अभियांत्रिकी, मानविकी तथा प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं, जिससे संस्थान में एक श्रेष्ठ तथा विविधतापूर्ण वातावरण बनता है जो अंतर्विषयक आपसी संवाद में सहायक होता है।
भा.प्रौ.सं.कानपुर योग्य पी-एचडी विद्यार्थियों को यात्रा संबंधी सब प्रकार की सहायता भी सुलभ कराता है ताकि वे शैक्षिणक उद्देश्यों के साथ - साथ विदेश में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में अपने शोध-पत्र प्रस्तुत कर सकें।
IIT, Kanpur has world class facilities and performs research at the highest levels so a student is able to work and learn with some of the best people in the world in their area. 
IIT, Kanpur hosts conferences and seminars throughout the year. There are a lot of visitors making it a vibrant research environment 
There is great interdisciplinary interaction at IIT, Kanpur since disciplinary boundaries no longer confine knowledge creation. The halls of residence are interdisciplinary. 
The opportunity to teach some of the best students in the world, as a Teaching Assistant (TA), helps a researcher to grow.
The postgraduate programmes that cover science, engineering, humanities and management create a highly diverse atmosphere conducive to interdisciplinary interaction.
IIT, Kanpur offers travel support to PhD students for academic purposes, including, on merit, support for presenting research papers in international conferences held abroad.

आप इस कॉलेज के आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। For more details you can visit the official website of the college.

Fee Structure : Click here to view the Fee Structure for 1st Semester 2015-16

आधिकारिक वेबसाईट Official Website : http://www.iitk.ac.in/

Location : Kalyanpur, Kanpur, Uttar Pradesh 208016.

Contact : 
Telephone Enquiry : 0512-2590151
e-mail : infocell@iitk.ac.in

Image Courtesy : Wikipedia

Source : IIT, Kanpur

No comments:

The complete information about colleges of India and abroad. Website for student. We provide all the information about colleges like admission process, cut of marks, results, history and ranking of the colleges of Engineering, Medical, Technical, IT, Polytechnic, ITI etc.

  • MBT Icons and buttons

    Icons and Buttons

    Our resources have been successfully downloaded over 10K times and found almost every where. Get yours!

  • choosing webhost for a blog

    Why HostGator?

    Learn Why we chose HostGator as our Web Host and find discount coupons to kick start your blog today!

  • SEO Settings for blogger

    ALL IN ONE SEO PACK 2012

    Learn every single SEO tip that will boost your blog's ranking and organic traffic. We got them all!

  • Blogger widgets and plugins

    Visit MBT's Blogger LAB

    Why not take a tour of all great Blogger widgets published so far? You Name it we have it!

  • become a six figure blogger!

    Become a SIX FIGURE BLOGGER

    Learn what it takes to become a successful entrepreneur and build a living online!